मछली और मछुआरों की लड़ाई कहानी, Best Inspirational Hindi Story
जापानी लोगों को मछली खाने का बहुत शौक होता है और अगर ताजी मछलियां होती है तो वो लोग उनको बड़े चाव से खाते हैं
तो यह कहानी कुछ मछुआरों की है जो यह चाहते थे कि वो ताजी मछलियां बेचे और अच्छा मुनाफा कमाए एक बार उन्होंने समुद्र से ताजी मछलियां इकट्ठी की और बाजार तक ले आए लेकिन उनके साथ एक चोट हो गई
बाज़ार तक लाते लाते वो सारी कि सारी मछलियां बासी हो चुकी थी
और आप इस बात को जानते हो कि अगर हमें किसी चीज का शौक होता है तो उस चीज की परख भी उतनी ही अच्छी होती है तो ठीक ऐसा ही उन जापानियों ने किया
उन्होंने उन मछलियों को खटाखट पहचान लिया
अब मछुआरों के लिए नहीं मुसीबत
इतनी मेहनत के बाद भी कोई पैसा नहीं
उन्होंने थोड़ा दिमाग लगाया कि क्या किया जाए
तो जल्दी से idea
भी सूझ गया
अबकी बार उन्होंने क्या किया कि जहाज़ में एक बड़ा सा फ्रिज रख लिया
मछली निकालते और उसमे डालते जाते
लेकिन इस बार भी उनके साथ वही हुआ
वो मछलियां ताजी नहीं थी
और इस बार भी उनको हार का सामना ही करना पड़ा
फिर से उन्होंने सोचा कि क्या किया जाए
कैसे इन मछलियों को ताजा रखा जाए
अबकी बार उन्होंने जहाज़ में एक बड़ा सा टैंक रख लिया सोचा की इससे मछलियों को वही माहौल मिलेगा जो पानी के अंदर मिलता है
इस बार भी वही किया और मार्केट में
मछलियां लाई गई
लेकिन इस बार भी उनकी मछलियां नहीं बिकी
फिर से उन्होंने दिमाग लगाया लेकिन उन्होंने हार बिल्कुल भी नहीं मानी वो लगातार मेहनत कर रहे थे चाहे उनको बार बार विफलता मिल रही थी
अबकी बार उन्होंने उस पानी के बड़े से टैंक में एक बड़ी शार्क को डाल दिया
हालांकि शार्क ने काफी जगह को घेर लिया
लेकिन अबकी बार उन्होंने देखा कि मछलियों की संख्या जितनी उन्होंने पानी में डाली थी उससे कम हो चुकी थी क्योंकि कुछ मछलियों को शार्क खा गई थी लेकिन बाकी की मछलियों को उन्होंने देखा तो वह ताजी थी और उनको अच्छा खासा मुनाफा मिला और जापानियों ने उनको खरीदा और चाव से खाया
लेकिन यहां सवाल यह है कि वह मछलियां ताजी क्यों थी ???
क्योंकि उन मछलियों ने अपनी जान बचाने के लिए हमेशा तत्परता दिखाई और वह जीने के लिए छटपटा रही थी
इससे बाहर निकलने के लिए उस शार्क से लड़ रही थी इसलिए उनके अंदर जीवंतता थी इसलिए वह ताजी थी हमें भी इस बात से सीखना चाहिए और हमेशा सफल होने के लिए छटपटाते रहना चाहिए क्योंकि इससे हमारे अंदर भी जीवंतता बनी रहेगी और हम भी आगे बढ़ते रहेंगे
कोशिश मरते दम तक नही छोड़नी चाहिए
क्योंकि हार जाओगे तो कुछ न कुछ सीख मिल जाएगी और जीत जाओगे तो आपको आगे बढ़ने का ज्यादा हौसला मिलेगा
जिस तरह हम इन मछुआरों को देख सकते है कैसे उन्होंने हर मिली हार के बाद लगातार प्रयास करना नही छोड़ा ठीक उसी तरह हम भी अगर ऐसा ही करे तो एक दिन जो हम पाना चाहते हैं वो हमारे कदमो में होगा
और सफलता हमारा आलिंगन करती नजर आएगी
वैसे आपको ये कहानी कैसी लगी
Plz कमेंट के द्वारा हमे जरूर बताएं
आपका कीमती समय देने के लिए दिल से
शुक्रिया…
मछली और मछुआरों की लड़ाई कहानी, Best Inspirational Hindi Story, hindi story,hindi stories,hindi kahaniya,hindi kahani,stories in hindi,hindi fairy tales,story in hindi,story,hindi moral stories,hindi cartoon,inspirational story in hindi,hindi story video,fairy tales in hindi,magical hindi story,inspirational story,hindi story tv,hindi story for children with moral,moral stories in hindi,best collection of hindi stories,तीन मछली की कहानी दिखाइए,hindi motivational story,सोने की मछली ने मछुआरे को बनाया करोड़पति